औरंगाबाद, फरवरी 2 -- औरंगाबाद जिले में दूसरे चरण की फार्मर रजिस्ट्री का काम सोमवार से शुरू हु। 2 फरवरी से 6 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री का काम होना है। पहले दिन 2901 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम हुआ। औरंगाबाद जिले में कुल 79046 किसानों की फॉर्म ररजिस्ट्री का काम हो चुका है। रफीगंज प्रखंड में अभी तक 9114, औरंगाबाद में 8877, नवीनगर प्रखंड में 8985, दाउदनगर में 6172, कुटुंबा में 8280, बारुण में 7199, ओबरा में 7117, हसपुरा में 5415, गोह में 6653, मदनपुर में 6181 और देव में 5053 किसनों की फॉर्मर रजिस्ट्री का काम हो चुका है। जिले में लगभग दो लाख किसान हैं और उसके हिसाब से यह संख्या कम बताई जा रही है। पूर्व में जो समस्या किसानों को आ रही थी, वह वर्तमान में भी कायम है क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई किसान...