पौड़ी, जुलाई 18 -- जिले में पंचायत चुनाव के तहत मतदान के दूसरे चरण में शामिल सात ब्लॉकों की 16 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव लड़ रहे 64 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 161 पदों पर 568 और ग्राम प्रधान के 540 पदों पर 1391 प्रत्याशी भी शामिल हैं। दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होना है। शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इस चरण में यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी कोट और कल्जीखाल ब्लॉक शामिल हैं। इनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर लिए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ और मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी विकेश कुमार यादव ने बताया कि दूसरे चरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.