बांका, जून 30 -- बिहार के बांका में पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को ओढ़नी नदी में फेंक दिया। मामला बांका टाऊन थाना क्षेत्र के सैजपुर गांव का है। घटना की सूचना बांका पुलिस को दी गई। पुलिस ने भिखारी दास (45) का शव ओढ़नी नदी से बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। भिखारी के पिता भुटकू दास ने अपनी पतोहू चंपा देवी और उसके प्रेमी मनोज पासवान को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला पहले भी मनोज के साथ भाग चुकी थी। मृतक पहली पत्नी पंजवारा थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी पत्नी गांव की रहने वाली है। भिखारी गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.