राजकोट, मार्च 11 -- राजकोट के जसदान में एक 80 साल के शख्स ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता पत्नी के गुजर जाने के 20 साल बाद दोबारा शादी करना चाहता था, लेकिन बेटे को ऐतराज था। इसी कहासुनी में हुए झगड़े के बीच पिता ने बेटे पर बंदूक चलाकर उसकी जान ले ली। बेटे के पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले इसे जमीनी विवाद की शक्ल दी जा रही थी, लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि मामला कुछ और था। डिप्टी एसपी केजी झाला के अनुसार, प्रभात बोरिचा को सोमवार को उसके पिता ने गोली मार दी थी। पहले यह माना गया था कि जमीन के विवाद के कारण यह अपराध हुआ,लेकिन बाद में पुलिस को पता चला कि विवाद रंभाई की 20 साल पहले अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद फिर से शादी करने की इच्छा को लेकर था। उनके इस फैसले से परिवार में अक्सर झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.