गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के कारी पहाड़ी जंगल में अर्द्धजले अज्ञात महिला के शव बरामदगी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। दूसरी शादी करने के उद्देश्य से शाहिना प्रवीण की हत्या उसके पति व सास समेत अन्य ने मिलकर कर दिया था और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने शाहिना प्रवीण के पति व सास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरूवार को पत्रकार सम्मेलन में इस मामले के उद्भेदन किये जाने की जानकारी दी। कैसे हुआ उद्भेदन एसपी ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह लगभग 07.30 बजे बगोदर थाना क्षेत्र के कारी पहाड़ी के जंगल में अर्द्धजली अज्ञात महिला का शव मिला था। त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के उद्भेदन...