बरेली, फरवरी 16 -- हाफिजगंज। दूसरी महिला के चक्कर में पति ने डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज के गांव बीजामउ निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। रविवार सुबह पति और सास-ससुर ने मिलकर उसे मारा पीटा। पति ने डंडा से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.