एटा, अप्रैल 10 -- कमरे में जाकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने कमरे में शव लटका देखा।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी ली है। थाना रिजोर के गांव गुमानपुर निवासी योगेश कुमार (24) पुत्र वीरेन्द्र सिंह की शादी नीतेश देवी निवासी सूरजपुर रूधेनी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा था। एक साल पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद योगेश परेशान रहने लगा था। बुधवार को युवक दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के कमरे से बाहर न आने पर घरवालों ने जाकर देखा। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी रिजोर पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जानकारी ली है। एसएचओ रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.