मधुबनी, जून 1 -- बिहार के मधुबनी में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। दूसरी बावी के बहकावे में उसने अपनी बेटी को आग के हवाले कर दिया है। घटना शहर के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला की है। दोनों ने मिलकर 18 वर्षीय महजबीं को सोती हालत में किरासन तेज डालकर जला दिया। वह बुरी तरह आग में झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पिता और सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मधुबनी सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे की घटना है। सदर अस्पताल में जख्मी हालत मे...