हापुड़, फरवरी 2 -- संदिग्ध दशा में लापता हुए दूसरी क्लास के छात्र का छठे दिन भी कोई सुराग न लगने से परिजनों में बेचैनी बढऩे के साथ ही अनहोनी का डर भी सता रहा है। गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी साकिब का आठ वर्षीय बेटा हुसैन गांव के ही सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास की पढ़ाई कर रहा था, जो स्कूल जाने के दौरान 28 जनवरी को रास्ते से संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता पता न लगने से परिजन बुरी तरह बेचैन हो रहे हैं, जिन्हें अपने बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना होने का डर भी सता रहा है। खोजबीन के दौरान कोई सुराग न लगने पर अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए गुमशुदगी की तहरीर देकर लापता बेटे को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि तहरीर क...