अमरोहा, फरवरी 2 -- हसनपुर, संवाददाता। महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी करने की बात कही है। आरोप लगाया है कि उसे धक्के देकर घर से निकालने के संग जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। रविवार को कोतवाली पहुंची क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी रेखा ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के संग हुई थी, जिससे उसके दो बेटे भी हैं। रेखा का आरोप है कि पति ने उससे संबंध विच्छेद बगैर दूसरी शादी कर ली है और अब वह मुरादाबाद में रह रहा है। विरोध करने पर पति ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि बीती 31 जनवरी की रात जब वह अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा में थी तब चार नकाबपोश लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला क...