मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया निवासी दूसरी कक्षा के छात्र आदित्य राज (12) के शव मिलने के मामले में पिता विजय प्रसाद और उसकी सौतेली मां पिंकी देवी पर हत्या का आरोप लगा है। आदित्य के नाना मझौलिया वार्ड 11 निवासी विनोद प्रसाद के आवेदन पर पुलिस ने शनिवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दामाद विजय प्रसाद और उसकी पहली पत्नी पिंकी देवी को नामजद किया है। विजय प्रसाद ट्रैक्टर चालक है। विनोद प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 2009 में विजय प्रसाद ने पिंकी देवी से विवाह किया। पिंकी से शिवम कुमार (14) और साहिल कुमार (6) दो संतान है। पिंकी से विवाह के करीब तीन साल बाद 2012 में विजय ने पुत्री विभा देवी से प्रेम विवाह कर लिया। विभा से मृतक आदित्य राज (12) और आशीष राज (8) दो बच्चे हुए। विनोद प्रसाद ने बताया कि पुत्री व...