बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- बिहार के नालंदा जिले में दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मर्डर को सुसाइड दिखाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुषमा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी गंगा बिगहा के गोविंद कुमार से साल 2022 में हुई थी। दोनों के एक बच्ची भी है। चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव निवासी मृतका के भाई का आरोप है कि सुषमा के पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। पत्नी सुषमा जब इसका विरोध करती थी, तो पति उससे दहेज की मांग करने लगता था। बेटी होने के बाद ससुराल वाले उस पर और सितम ढाने लगे। बुधवार रात को पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने बेल्ट और डंडे से सुषमा की बेरहमी से पिटाई कर...