अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवंबर की ठंड अब रफ्तार पकड़ने लगी है। पांच नवंबर को आए पहले पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ सर्दी की दस्तक दे दी थी। अब 24 नवंबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम का मिजाज और बदलने की संभावना है। अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में तेज ठंडी हवाएं मुश्किलें बढ़ाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 24 नवंबर से उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इस दौरान हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानों की ओर रुख करेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले कुछ दिनों के लिए तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू ह...