आरा, अक्टूबर 3 -- - मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से हर महिला के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे - जिले की शेष महिलाओं को छह अक्टूबर को मिलेगी राशि - कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम देखने और सुनने के लिए जुटीं जीविका दीदियां आरा, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण में शुक्रवार को भोजपुर जिले की 88 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 88 करोड़ रुपए मिले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक महिला के खाते में 10- 10 हजार रुपए भेजे। जिले की शेष और जीविका से जुड़ रही अन्य महिलाओं को छह अक्टूबर को उनके खाते में 10- 10 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए जिला प्रशासन एवं जीविका की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर से 350 जीविका दीदि...