सहारनपुर, नवम्बर 30 -- दूल्हे ने 11 लाख रुपये वापस लौटाकर शगुन में एक रुपया लेकर दहेज के खिलाफ मुहिम में कदम बढ़ाया है। दूल्हे के पिता बोले दुल्हन ही दहेज है। रविवार को गांव शिमलाना निवासी राजकुमार पुत्र मामचंद की बेटी आरती की बारात पंजाब के नया शहर जिले के गांव चक्कर से आई थी। बारात के स्वागत के बाद दुल्हन पक्ष द्वारा शगुन में दूल्हे को 11 लाख रुपये दिए गए। दूल्हे रमन सिंह राणा ने 11 लाख रुपये का शगुन लेने से इंकार कर दिया और एक रुपया लेना स्वीकार किया। जहां आज दहेज के लिए रिस्ते टूट रहे है। ऐसे में रमन राणा ने दहेज के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाने को कदम आगे बढ़ाया है। दूल्हे के सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है। दूल्हे के पिता संजीव राणा कहा कि पढ़ी लिखी पीढ़ी को दहेज के खिलाफ आगे आना चाहिए। उन्हे बेटे के कदम पर गर्व है। दूल्हा रमन ग्रेजुएशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.