प्रमुख संवाददाता, जून 1 -- जो काम पुलिस को करना चाहिए, वो पीड़ित दूल्हे और उसके परिजनों ने किया। आगरा में लुटेरी दुल्हन के फर्जी बुआ-फूफा का घर तलाशा। घेराबंदी के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। यह स्थिति तब है जब पीड़ित पक्ष पहले दिन से बोल रहा था कि आरोपियों का नाता नगला पदी से है। बिचौलिया और दुल्हन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीता नगर, एत्मादुद्दौला निवासी कुसुमा देवी के बेटे रिंकू की बिचौलिया ने 1.20 लाख रुपये लेकर चार मई को शादी कराई थी। शादी की रात ही दुल्हन आतिमा दूल्हे और उसकी मां को नशीला दूध पिलाकर फरार हो गई थी। भागने से पहले घर में रखे जेवरात और नकदी ले गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा लिखा गया था। पीड़ित परिव...