जौनपुर, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में गुरुवार की रात आई बारात बिन दुल्हन के लौट गई। दूल्हे के रवैये से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। लड़की किसी भी कीमत पर शादी करने के लिए राजी नहीं थी। परिवार के लोग परेशान रहे। इसके बाद आखिर में बारात बिना दुल्हन के लौट गई।                               कुछमुछ गांव में एक लड़की की शादी गुरुवार को थी। तय समय पर बारात दरवाजे पर आ गई। वाराणसी के सिंधौरा से बारात आयी हुई थी। जलपान और द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म पर जैसे ही दूल्हा और दुल्हन पहुंचे। जयमाल स्टेज पर पहुंची घराती पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे से मजाक कर दिया। जिससे दूल्हा भड़क उठा। वह स्टेज से उतरकर दूर जाकर बैठ गया। दुल्हन ने दूल्हे का रवैया देख शादी करने से ही इनक...