जौनपुर, मार्च 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूल्हे के पिता से करीब चार लाख रुपये की छिनैती की। गुरुवार की रात में द्वारचार के दौरान हुई इस घटना के बाद जब तक लोग आरोपी को पकड़ते तब तक वह अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की वजह से कुछ देर तक वैवाहिक कार्यक्रम रूका रहा। बाद में पुलिस को सूचना देकर कार्यक्रम शुरू किया गया। आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित खपड़ा गांव निवासी शीतला प्रसाद जायसवाल की बेटी अर्चना के विवाह का कार्यक्रम शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक मैरेज हाल से होना था। आजमगढ़ के सरायमीर इलाके में बस्ती गांव से बरात आई थी। यहां के ज्ञानचंद जायसवाल अपने बेटे राम आशीष की बरात लेकर दरवाजे के लिए निकले। बरातियों के साथ पैदल ही वह कन्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.