गौरीगंज, फरवरी 22 -- अमेठी। बीते गुरुवार को अमेठी कस्बे में स्थित मैरिज लान में आई बारात के दौरान दूल्हे के पिता के हाथ से एक लाख रुपए से भरी बैग छीनकर फरार हो गए तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार की सुबह धर दबोचा। तीनों के पास से छिनैती के पैसों में से 47400 रुपए, पीड़ित का आधार कार्ड व हैंडबैग तथा घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते गुरुवार की रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्र के पुत्र दीपक मिश्र की बारात अमेठी कस्बे के अमर मैरिज लान में आई थी। रात करीब 10 बजे एक युवक ने रंगनाथ मिश्र के हाथ से पैसों का भरा बैग छीन लिया और कुछ दूर खड़े अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। मामले में एसपी सर...