मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाने के शेख धनवत गांव में शनिवार की देर रात करीब दो बजे शादी समारोह में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बिना दुल्हन की बारात लौट गई। इस बीच लड़का पक्ष की ओर से दूल्हे के अपहरण की अफवाह फैला दी गई। अपहरण की सूचना पर पोखरैरा दक्षिणी टोला पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें एएसआई मुकेश कुमार सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। बताया जाता है कि शेख धनवत निवासी भरत महतो की बेटी की पोखरैरा दक्षिणी टोला निवासी सुरेश महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो से शादी तय हुई। दरवाजे पर बारात पहुंचते ही वधू पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-ही-देखते मारपीट शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देखकर बारात वापस लौट गई। इधर, थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि शादी में आपसी विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.