देवरिया, फरवरी 13 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक प्रेम संबंध बनाए रखने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दूल्हे का जोड़ा पहनकर बारात लेकर निकलने की तैयारी में था। आरोपी की गुरुवार को बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। रुद्रपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सलेमपुर उपनगर के एक वार्ड में किराए की मकान लेकर में रहती थी। भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज भटनी बाजार निवासी रवि साहनी पुत्र जयचंद्र साहनी से उसके पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी अन्य युवती से विवाह की तैयारी करने लगा। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद 28 जनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.