पाकुड़, जनवरी 9 -- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट वाद संख्या 151/2025 चंदन मंडल बनाम मोनिका चित्रकार जो वर्षों से अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दोनों पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति-पत्नी आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए सांसारिक जीवन व्यतीत करने तथा भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने के साथ एक-दूसरे को माला पहनाया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गया। घर में खुशी लौट पाई। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी-खुशी रहने तथा मतभेद से बचने एवं परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया गया...