बोकारो, जून 13 -- फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड बोकारो युनिट में यूनियन चुनाव सहित अन्य मांगो को लेकर 27 व 28 दिसंबर 2018 को होने वाले हड़ताल को लेकर 19 दिसंबर 2018 को सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद में त्रिपक्षीय बार्ता हुई थी। जिसमे एफएसएनएल कोर्पोरेट कार्यालय से महाप्रबंधक कार्मिक, प्रशासन व विधि पंकज त्यागी ,तत्कालीन युनिट प्रमुख एस के पोलू व बोकारो युनिट के कार्मिक प्रशासन प्रमुख एके सिंह व जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी,संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, युनिट मे युनियन के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बाउरी व सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय सुधांशु ताई के बीच लिखित समझौता हुआ था। अन्य मांगो के साथ यूनियन का गुप्त मतदान से अन्य युनिटों के तरह बोकारो युनिट में भी चुनाव करवा लेने पर सहमति बनी। लेकिन अब जून का महिना बीतने को है।...