हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दूरबीन विधि (एंडोस्कोपी) से मस्तिष्क और रीढ़ से संबंधित बीमारियों के निदान और उपचार के बारे में लाइव सिखाया गया। एनाटॉमी विभाग और लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों ने अलग-अलग ऑपरेशन टेबल पर शवों पर ऑपरेशन की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। हल्द्वानी न्यूरो साइंस सोसाइटी की ओर से मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला न्यूरोकॉन 2025 में लाइव ऑपरेशन के माध्यम से डॉक्टरों और मेडकिल छात्रों को एंडोस्कोपी तकनीक से ऑपरेशन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। दूरबीन विधि से किए जा रहे ऑपरेशनों को छात्रों ने लाइव स्क्रीन पर देखा। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ के न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अवधेश जायसवाल ने आंख के रास्ते मस्तिष्क का ऑपरेशन किया। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के प्रोफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.