छपरा, फरवरी 2 -- छपरा । जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई को दूरदर्शन बिहार के लोकप्रिय कार्यक्रम "बिहार बिहान" में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रसारण मंगलवार को सुबह 8:00 से 8:45 बजे तक होगा। कुलपति प्रो. बाजपेई ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। कार्यक्रम में बिहार और उच्च शिक्षा से जुड़ी सामान्य चर्चा होने की संभावना है। विश्वविद्यालय में इस प्रसारण को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...