रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ हाथापाई के विरोध में रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। आक्रोशित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटौला को सौंपा। शिक्षा विभाग देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल पर उनके कार्यालय में घुसकर कथित रूप से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक भाजपा विधायक की मौजूदगी में समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के बाद पूरे जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आक्रोशित शिक्षा अधिक...