देहरादून, जून 23 -- कांग्रेस ने देहरादून में बस्तियों के हक को लेकर यमुना कॉलोनी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने बस्तियों को उजाड़ने का विरोध किया। साथ ही पुनर्वास नहीं देने और गरीब लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक नहीं दिए जाने पर सरकार का पुतला भी फूंका। बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आक्रामक होती जा रही है। सोमवार को भी चकराता रोड स्थित यमुना कॉलोनी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तियों के हक के लिए पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस के मलिन बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2022 के अपने घोषणा पत्र में और मुख्यमंत्री और मेयर ने नगर निकाय के चुनाव में बार-बार यह घोषणा की थी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.