देहरादून, मई 3 -- एक महिला को प्लैट दिखाने के दौरान व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने उसपर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी चौधरी ने बताया कि लोवर राजीव नगर निवासी महिला ने तहरीर दी कि कि वो कपड़ों का व्यापार करती हैं। राजपाल शर्मा नाम के व्यक्ति से उनकी पुरानी पहचान है। 15 मार्च को व्यक्ति ने महिला को प्लैट दिखाने के लिए घंटाघर बुलाया। इसके बाद दोनों जाखन स्थित फ्लैट पर गए। आरोप है कि इस दौरान शर्मा ने फ्लैट का दरवाजा लॉक कर दिया और शराब पीने लगा। बाद में उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान किसी तरह महिला वहां से भागने में कामयाब हुई। महिला ने बताया कि व्यक्ति पुलिस से रिटायर्ड है, इस दौरान उसने महिला को धमकी भी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.