देहरादून, जून 29 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में विगत 24 मई से 6 जून तक आयोजित हुए बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभागी बच्चों, माता-पिता, दादा-दादी और जजों के एक पैनल ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी और गढ़वाली में रचनात्मक प्रविष्टियां शामिल की गयी। कहानी के निर्णायक मंडल में आठ सदस्य इरा चौहान, कुसुम कोहली, निकोलस हॉफलैंड, बीजू नेगी, चंद्र शेखर तिवारी, स्कंध गुसाईं, निहारिका मेहरा, सिद्धांत अरोड़ा शामिल थे। पैनल ने प्रत्येक आयु वर्ग से तीन बेहतरीन कहानियां चुनी। छह से आठ वर्ष आयु वर्ग(अंग्रेजी) में एलिस महाजन, नौ से 11 आयु वर्ग(अंग्रेजी) में आनिया वैदेश्वरम, 12 से 14 आयु वर्ग(अंग्रेजी) में सुदीक्षा मलिक, 15 से 18 आयु वर्ग(अंग्रेजी) में प्रियंका राणा, सामान्य वर्ग मे...