देहरादून, फरवरी 6 -- पवेलियन ग्राउंड में चल रही तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दून चैलेंजर्स ने कड़े संघर्ष में दून वैली को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में ग्राफिक एरा एफसी ने सडन डेथ में 6 बिहार रेजिमेंट को 7-6 से हराकर खिताबी दस्तक दी। दून चैलेंजर्स व दून वैली के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल के पहले हॉफ में दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिले, लेकिन अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी चूक गए। मध्यांतर के बाद दून चैलेंजर्स ने दून वैली पर दबाव बना लिया। 55 वें मिनट में दून चैलेंजर्स के स्ट्राइकर रोहित गुसाईं ने शानदार मैदानी गोल दाग टीम की 1-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। रोहित गुसाईं को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल ग्राफिक एरा एफसी व 6 बिहार रेजिमेंट के बीच खेला गया। खेल के 26 वें...