देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून। दून के स्कूलों में एनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। जिले में एक सप्ताह तक यह आयरन टैबलेट वितरण कार्यक्रम चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को आयरन की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को गुलाबी गोली और कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को नीली गोली दी गई। डॉ. शर्मा ने बच्चों को एनीमिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। बच्चों को जंक फूड से बचना चाहिए और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। एनीमिया बच्चों की वृद्धि, एकाग्रता और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...