देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिसिंग में सुधार दिखेगा और फोर्स का मनोबल हमेशा ऊंचा रखा जाएगा। एसएसपी ने स्वीकार किया कि देहरादून में डेमोग्राफिक बदलाव एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सत्यापन पर अपेक्षित ध्यान न देने के कारण जो त्रुटियां हुई हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। अब सत्यापन अभियान पूरी सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। अपराध नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि विक्रम शर्मा हत्याकांड का...