धनबाद, दिसम्बर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में आरपीएफ ने मंगलवार की देर रात करीब पौने तीन बजे कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ किया। ट्रेन की पिछली गार्ड बोगी से सटे महिला कोच में सीट के नीचे तीन थैलों में डालकर 35 कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। धनबाद रेलवे स्टेशन पर जांच में कछुआ जब्त किए गए। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया। आरपीएफ पता लगाने में जुटी है कि कछुआ की तस्करी में कौन लोग शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि धनबाद पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त में जुटी थी। टीम ने 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में कछुओं को ले जाते पकड़ा। महिला कोच की जांच करने पर सीट के नीचे तीन थैलों में रखे कछुए मिले। आसपास की महिला यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.