देहरादून, फरवरी 14 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ को मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) के वितरण में अब पारदर्शिता बरती जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने पुराने विवादों से सबक लेते हुए वितरण के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। अब इसी कमेटी की निगरानी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी। अस्पताल को एक मार्च से 31 दिसंबर 2025 के बीच मरीजों के इलाज, जांच और अन्य मदों में सोसायटी के माध्यम से करीब 10 करोड़ रुपये की आय हुई है। नियमानुसार, अस्पताल प्रशासन अपनी कुल कमाई का 15 फीसदी हिस्सा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को इंसेंटिव के रूप में देता है। इस हिसाब से यह राशि लगभग 1.5 करोड़ रुपये बनती है। एमएस की अध्यक्षता में बनी कमेटी इंसेंटिव वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए एमएस डॉ. आरएस बिष्ट...