देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून। दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में आयुष्मान काउंटर शुरू हो गया है। यहां पर भर्ती की फाइल बनवाई जा सकती है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन की पहल पर यह काउंटर शुरू किया गया है। ओपीडी से रोजाना करीब 40 मरीज भर्ती होते हैं, उन्हें अब पुरानी बिल्डिंग या इमरजेंसी में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राचार्य की पहल पर ही ओपीडी में हर तल पर ओपीडी पंजीकरण काउंटर भी खोलने से राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...