नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- दही एक बढ़िया प्रोबायोटिक है। इसे भारतीय घरों में ज्यादातर लोग दही के जामन से जमाते हैं। पुराने जमाने का एक हैक भी काफी लोकप्रिय है जिसमें दूध में हरी मिर्च डालकर भी दही जम जाता है। यह दही जामन वाले दही जैसा ज्यादा गढ़ा तो नहीं होता लेकिन इसमें भी अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और दही ना होने के केस में आपके लिए बढ़िया ट्रिक है। अब सवाल यह उठता है कि मिर्च से दही कैसे जम सकता है? क्या यह दही भी उतना फायदेमंद होता है? चलिए जानते हैं।क्यों जम जाता है मिर्च से दही दूध और हरी मिर्च डालकर दही जमाना नया नहीं बल्कि दादी-नानी के जमाने का नुस्खा है। मिर्च से दही जमने के पीछे भी साइंटिफिक रीजन है। हरी मिर्च में भी दही जमाने वाले लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया मिर्च की स्किन और डंठल के पास होते हैं। जब गुनगुने दूध...