संवाददाता, फरवरी 8 -- लखनऊ के पीजीआई इलाके के तेलीबाग में दूध में पानी मिलाने का विरोध करना एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी और उसके बेटे को भारी पड़ गया। डेरी संचालक ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। वृंदावन योजना सेक्टर-5डी निवासी रिटायर्ड फौजी ब्रजेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह काफी समय से तेलीबाग के राजीव नगर घोसियाना निवासी सानू से दूध ले रहे थे। आरोप है कि कुछ दिनों से दूध में पानी मिलाया जा रहा था, जिसका उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह ब्रजेश कुमार अपने बेटे दीपक के साथ दूध लेने पहुंचे। इस दौरान विरोध करने पर सानू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बेटे के विरोध करने पर सानू ने लाठी से हमला कर दिया। पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.