फतेहपुर, मई 6 -- बिंदकी। दूध पीने से फूड प्वाइजनिंग हो गई जिसमें सात लोग बीमार हो गए जिसमें पांच गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि गाय के दूध पीने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। जनता गांव में दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। हादसे में 22 वर्षीय काजल पुत्री गंगासागर, नौ वर्षीय यश पुत्र विद्यासागर, 14 वर्षीय शालिनी पुत्री विद्यासागर, 12 वर्षीय अंशिका पुत्री विद्यासागर, तीन वर्षीय नित्या देवी पुत्री अवलेश, नौ वर्षीय रिया पुत्री गंगासागर तथा 15 वर्षीय खुशी देवी पुत्री गंगासागर फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। जिसमें गंभीर काजल, यश,शालिनी अंशिका तथा नित्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।अवलेश ने बताया कि घर की ही गए का दूध पीने से सभी लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने ...