जहानाबाद, मई 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के गांधी मैदान के समीप एक युवक को मारपीट कर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में काको के बारा कोठिया गांव के निवासी वकील कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें हसौराऔर बारां कोठिया गांव के रहने वाले पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। सूचक का कहना है कि वह अपने तीन अन्य लोगों के साथ दूध पहुंचाने के लिए जहानाबाद जा रहे थे। जब वे गांधी मैदान के समीप थे उसी समय आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। उनके दो साथी डर से भाग गए। एक आरोपित ने पिस्तौल उनके कनपटी पर भिड़ा दी और मारपीट किया। पकड़ कर समीप के नदी किनारे संचालित एक ईंट भट्ठा पर ले गए और वहां भी रॉड,डंडा और पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.