अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- चौखुटिया। नगर पंचायत के चांदीखेत वार्ड में मंगलवार सुबह दूध दुहने गई एक महिला के ऊपर गौशाला गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक चंपा देवी पत्नी सुंदर गिरी मंगलवार सुबह सात बजे दूध दुहने के लिए गौशाला गई थी। इस दौरान एकाएक गौशाल भरभराकर चंपा देवी के ऊपर गिर गई। गौशाला के मलबे में चंपा देवी दब गई। इसी बीच भतीजा पीआरडी जवान नवीन गोस्वामी ड्यूटी के लिए निकल रहा था। आवाज सुन वह गौशाला का मलबा हटाने में जुट गया। कड़ी मशक्कत के बाद चंपा देवी को मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉ दीपक बिष्ट के मुताबिक चंपा देवी के सिर, गर्दन और चेहरे में चोट आई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.