बुलंदशहर, मई 25 -- शनिवार को गुलावठी के सैदपुर रोड पर सुबह तड़के एक दूध की डेरी में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे तीन डीप फ्रीजर, दो फ्रिज व एक टन दूध दही, मखन, छाछ जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोग व दमकल की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक दुकान में रखें करीब पांच लाख की लागत का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार सैदपुर रोड पर गोविंद कुमार गोयल की दूध की दुकान है। सुबह तड़के तीन बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग को देख रास्ते से गुजर रहे इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। दुकान में आग लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुकान का शटर तोड़कर समरसेबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया। आग को बढ़ता देख दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.