आगरा, जुलाई 28 -- सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भगवान शिव जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव की मूर्ति का गंगाजल से जलाभिषेक किया। दूध, बेलपत्र, धतूरा के साथ ही मिष्ठान का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सोमवार की सुबह से ही शहर व कस्बों के शिव मंदिरों में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। शिव मंदिरों में भगवान शिव की मूर्ति का दोपहर बाद तक भक्त जलाभिषेक करते रहे। शहर के चामुंडा मंदिर स्थित शिव मंदिर, बड़ी होली स्थित खिड़किया मंदिर, आवास विकास स्थित पारना मठ स्थित शिव मंदिर व भूतेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तीर्थ नगरी में हरिपदी गंगा किनारे स्थित मनकामेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.