गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- मोदीनगर, संवाददाता। कस्बा निवाड़ी में केशवपुरी कॉलोनी में दूध के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवाड़ी की केशवपुरी कॉलोनी निवासी सचिन कुमार परिवार सहित रहते हैं। सचिन ने बताया कि दूध वाले के 75 सौ रुपये बकाया था। चार हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन दूध वाला लगातार 75 सौ रुपये का ही तकादा कर रहा था। इस बात को लेकर विवाद हो गया। दूध वाले ने साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाकिर, नाजिम व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.