लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आजमगढ़, चित्रकूट, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर एवं गोरखपुर के दुग्ध संघों के महाप्रबंधकों को तरल दुग्ध बिक्री में कमी होने पर सख्त चेतावनी जारी की गई है। वहीं झांसी के महाप्रबंधक को डेयरी प्लाण्ट के कार्यों में नियमानुसार बजट व्यय न करने पर अप्रैल का वेतन रोकने एवं उन्हें चार्जशीट दिए जाने की निर्देश दिए गए हैं। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को प्रदेश के सभी 19 दुग्ध संघों के दुग्ध महाप्रबंधकों से उनके कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने इस दौरान पीसीडीएफ के सभी अधिकारियों से कहा कि पराग के लाभ में न आने और हानि होते रहने पर पीसीडीएफ के अधिकारी और दुग्ध संघों के महाप्रबंधकों को इसका नुकसान वहन करना होगा और अब उनके कामकाज को लेकर उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.