नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- हार्ट की बीमारी से इंडिया में मरने वालों की संख्या अचानक से बढ़ती जा रही है। पिछले 5 सालों में हार्ट अटैक के 50 प्रतिशत मामले ज्यादा देखने को मिले हैं। जिसके लिए शहरों की बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, घंटों बैठकर दिन बिताने की आदत, डायबिटीज और मोटापा की बढ़ती समस्या सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इन समस्याओं को लेकर जागरुकता फैलाने की जरूरता है। प्रिवेंटिव हार्ट केयर के डॉक्टर बिमल ने हार्ट अटैक के लिए ऐसे ही 4 छिपे कारणों के बारे में बताया है। जो अक्सर लोग इग्नोर करते हैं।अनहेल्दी ईटिंग हार्ट अटैक की वजह ब्लड में ट्राईग्लिसराइड की मात्रा का ज्यादा होना होता है। जिसके लिए खराब खानपान जिम्मेदार होता है। खाने में तेल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल, मीट ज्यादा खाना ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। वहीं ज्यादा मात्रा में ...