भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर। हाउसिंग बोर्ड स्थित दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलश शोभायात्रा, भव्य बारात, गंगा आरती, शिव-पार्वती विवाह और मसाने होली जैसे विशेष अनुष्ठान शामिल हैं। शिवभक्त रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। बनारस से आए पंडितों द्वारा विशेष वैदिक अनुष्ठान किए जाएंगे। संध्या समय मंदिर परिसर में मंडप भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बारात निकाली जाएगी। देर रात बाबा दूधेश्वरनाथ और मां पार्वती के पावन विवाह की रस्म...