बिजनौर, सितम्बर 13 -- नगर की एक महिला ने दूधिया पर छेड़छाड़ व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए दूधिया के खिलाफ तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई में आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह 10 सितंबर 2025 की शाम घर पर अकेली थी। नगर के दूसरे मोहल्ला का रहने वाला एक दूधिया घर पर आया। उसे अकेला देख अश्लील हरकतें करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का जवाब डालने लगा। दूधिया की हरकत करने का सभी साक्ष्य मौजूद है। जब पति कहीं बाहर से आया तो पूरे घटना की जानकारी दी। महिला तभी से ही मानसिक रूप से परेशान है। महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर दूधिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.