मोतिहारी, दिसम्बर 1 -- कोटवा, निसं। रविवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए गोपी छपरा पंचायत के बेतिया बसंत गांव के नितेश पटेल के पत्नी नेहा देवी पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है। एक वर्ष की पुत्री लाड़ो को गोद में लिए शून्य में निहार रही है। युवा पति की मौत का ग़म और दुधमुंही बच्ची के परवरिश की चिंता तले दुःख में दब गई है। माता रीना देवी सहित अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। नितेश की शादी वर्ष 2023 में अजगरी गांव में हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। ग्रामीण मनीष कुमार सिंह बताते हैं कि नितेश काफी मृदुभाषी था। बातचीत करने में लोगों को अपना बना लेता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...