नई दिल्ली, जनवरी 20 -- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, छाछ, पनीर हमेशा से ही हमारी डाइट का हिस्सा रहे हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, खासतौर से कैल्शियम और प्रोटीन के ये काफी अच्छे सोर्स होते हैं। जो लोग वेजिटेरियन हैं, वो अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स ही कंज्यूम करते हैं। हालांकि हर हेल्दी चीज जरूरी नहीं कि सभी के लिए हेल्दी हो। कई लोगों को दूध पचाने में काफी मुश्किल होती है, वहीं कुछ लोग प्रोटीन के लिए पनीर खाते हैं। ऐसे में सवाल है कि आपके लिए कौन सा डेयरी प्रोडक्ट सही है? जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं-क्या आपके दूध फायदेमंद है? सुमन अग्रवाल बताती हैं कि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं।...