मधुबनी, दिसम्बर 8 -- लदनियां। पति को छोड़कर दूसरे मर्द के साथ घर से जेवरात व नकद लेकर भागने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला खुटौना थाने से जुड़ा है। अम्बेडकर नगर खुटौना निवासी पंकज प्रभात ने संबंधित थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार आवेदक प्रभात की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ 2007 में बहेरी दरभंगा निवासी देवचन्द्र पासवान की पुत्री अन्नू कुमारी से हुई थी। 2022 तक दाम्पत्य जीवन ठीक रहा। उनके दो बच्चे क्रमश: अनुष्का कुमारी (15) व पीयूष कुमार (11) हैं। इसके बाद उनकी पत्नी अन्य से प्रेम करने लगी। ससुराल वालों की मदद से कईबार खोज कर घर वापस लाई गई। पड़ोसियों ने उसे बहुत समझाया। बावजूद इसके वह 5 दिसम्बर 2025 की रात नकद दस हजार आठ सौ व जेवरात समेत तीन लाख पांच हजार आठ सौ की संपत्ति लेकर दोनों बच्चों के साथ उनकी अनुपस्थिति में गायब हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.